क्राइम ब्रांच ने दो महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार किया

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने दो महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार किया है। डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने परदेशीपुरा पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट की घेराबंदी की और युवराज को गिरफ्तार किया। 20 जनवरी को कलेक्टर ने युवराज के खिलाफ वारंट जारी किया था, तभी से वह फरार चल रहा था। बुधवार सुबह वह अपने परिजनों से मिलने मुबई से इंदौर पहुंचा था। कुछ समय बाद वह वापस मुंबई लौटने वाला था, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
युवराज ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए जेल में बंद गैंगस्टर जीतू ठाकुर की हत्या करवा दी थी। इसके अलावा उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली जैसे कई केस दर्ज हैं। इसके अलावा संगठित गिरोह के बदमाशों की सूची में भी उसे एसटीएफ ने शामिल कर रखा है। प्रशासन ने उस पर रासुका भी लगा रखी है।